फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bad roads, a shaky system

Pilibhit News: बदहाल सड़कें, हिचकोले खाती व्यवस्था

Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bad roads, a shaky system
मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद
पीलीभीत। जहानाबाद और अमरिया क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल हैं। जहानाबाद में प्रवेश द्वार से लेकर तीन किमी. तक सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कंक्रीट पड़ी होने से आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वहीं, अमरिया से नगरिया कॉलोनी होकर मझोला जाने वाले मार्ग की हालत भी जर्जर है। गहरे गड्ढे हादसों का सबब बने हैं। हालांकि, विभाग मार्ग के नव निर्माण को मंजूरी मिलने का दावा कर रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि सड़कों की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। वहीं, जहानाबाद में चार दिन पूर्व से जर्जर सड़कों की मरम्मत के नाम पर खोदाई का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन




चार साल में चार बार कराई मरम्मत, सड़क फिर भी बदहाल

जहानाबाद। जहानाबाद क्षेत्र में कुकरीखेड़ा-शाही मार्ग दो राज्यों को जोड़ता है। उत्तराखंड से बरेली जाने वाले अधिकांश राहगीर कुकरीखेड़ा-शाही मार्ग से होकर ही हाईवे पर पहुंचते हैं। जहानाबाद कस्बे के अलावा 20 से अधिक गांवों के लोगों का भी इस मार्ग से आना-जाना होता है। पांच किमी. लंबी इस सड़क की हालत चार साल से जर्जर है। तीन किमी दायरे में सड़क गड्ढों में तब्दील है। कंक्रीट पड़े होने से बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है चार साल में चार बार गड्ढा भरने का कार्य किया गया, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद सड़क की स्थिति फिर जस की तस हो गई। इस मार्ग से जहानाबाद के अलावा हंडा, भानपुर, तेजनगर, मेहताब नगर, कुकरीखेड़ा, शाही, भूड़ा मदरासा, जतिपुर,खमड़िया पुल, एमई, गेहलुईया, उमरसढ़ आदि गांव के हजारों लोग आवागमन करते हैं। संवाद
विज्ञापन




स्वीकृत के बाद शुरू नहीं हुआ कार्य, मार्ग पर हिचकोले खा रहे 20 गांव के लोग

मझोला। उत्तराखंड से अमरिया हाईवे को जोड़ने वाले मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग लंबे समय से बदहाल है। आठ किमी लंबे इस मार्ग की हालत जर्जर है। गहरे गड्ढे हादसों का सबब बने हुए है। मार्ग से मझोला के अलावा करीब 20 गांव के लोग आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान लोगों की मांग के बाद पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर भी आमंत्रित किए गए। विभाग का दावा है कि मार्ग का एफडीआर तकनीक से निर्माण कराया जाएगा। बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द कार्य शुरू कराने का दावा भी किया जा रहा है, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कार्य शुरू न होने से लोग बदहाल मार्ग पर सफर तय करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
गिरकर चोटिल हो रहे लोग, व्यापार पर भी पड़ रहा असर

शाही मार्ग लंबे समय से जर्जर है। गड्ढे में लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग खराब होने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। - मोतीराम, जहानाबाद



शाही मार्ग दो राज्यों को जोड़ता है। अधिकांश लोग इस मार्ग से होकर बरेली हाईवे जाते हैं। मार्ग की जर्जर स्थिति से राहगीर परेशान हैं।- धर्म सिंह, जहानाबाद


शाही मार्ग लंबे समय से बदहाल है। चार वर्ष में कई बार रिपेयरिंग कार्य किया जा चुका है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। - जितेंद्र, जहानाबाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

मझोला से ड्यूनी डैम जाने वाले जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed