{"_id":"0f6cafdd1ec8c724084e384c363be706","slug":"baburam-elected-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूराम मरौरी ब्लाक के अध्यक्ष चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूराम मरौरी ब्लाक के अध्यक्ष चुने गए
पीलीभीत।
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ मरौरी ब्लाक इकाई का चुनाव संपन्न हो गया। बुधवार को
विज्ञापन
हुए चुनाव में बाबूराम गंगवार अध्यक्ष चुना गया। उन्होेंने अपने
प्रतिद्वंदी केके सागर को 20 वोटों से हराया। मरौरी ब्लाक के मंत्री और
कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुनेजा चुके हैं।
ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी पर बुधवार सुबह होते ही चहल पहल शुरू हो गई। मरौरी ब्लाक इकाई के चुनाव में मात्र अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जिला इकाई द्वारा नामित मतदान अधिकारी और पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल, रमाकांत पांडे, मोहनलाल, अरविंद दीक्षित की देखरेख में सुबह दस बजे शुरू हुआ। मतदान के दौरान प्रत्याशी बाबूराम गंगवार और केके सागर के समर्थक पांडाल लगाए बैठे रहे। शाम तीन बजे तक 405 शिक्षकों ने मतदान किया। इसके बाद मतों की गणना की गई। मतदान अधिकारी महेंद्रपाल ने बताया कि कुल 410 शिक्षकों के सापेक्ष 405 ने मतदान में हिस्सा लिया। बाबूराम के पक्ष में 210 मत पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंदी केके सागर को 190 वोट मिले। इस तरह 20 वोटों से बाबूराम चुनाव जीत गए। परिणाम घोषित होते ही बाबूराम का उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
मरौरी ब्लाक इकाई के लिए पवन सिन्हा मंत्री और मोहम्मद मियां वारसी कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं।