{"_id":"5783e1774f1c1b177a13dc00","slug":"baba-devotees-began-to-return-without-having-seen-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना लौटने लगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना लौटने लगे श्रद्धालु
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पंद्रह सदस्यीय जत्था बगैर दर्शन किए बैरंग हो गया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु सोमवार को करीब डेढ़ सौ किलोमीटर पीछे लौटकर कटरा पहुंच गए। मंगलवार को माता वैष्णोदेवी के दर्शनकर श्रद्धालु घर के लिए रवाना होंगे।
बाबा अमरनाथ के दर्शन को पांच जुलाई को नगर से पंद्रह सदस्यीय जत्था रवाना हुआ था। जम्मू कश्मीर में भड़की हिंसा पर जत्थे को रास्ते में पटनी टॉप पर ही रोक दिया गया था। कुछ दिन तक हालात सामान्य न होने आदि की जानकारी पर जत्था बैरंग घर को वहां से रवाना हो गया। सोमवार को जत्था में शामिल नगर निवासी संजय कठेरिया ने बताया कि सोमवार की शाम को वे लोग वापस कटरा आ गए हैं। मंगलवार को माता वैष्णोदेेवी के दर्शन करने के बाद घरों को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा सोमवार को चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। रास्ते में फंसे तीर्थ यात्रियों को निकालने का कार्य जारी रहा।