{"_id":"6a54ab254bd1738c9d04bb68","slug":"b-ed-student-commits-suicide-who-suffering-kidney-disease-in-pilibhit-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किडनी की बीमारी से परेशान बीएड के छात्र ने दी जान, परिवार से कहता था- अब जीने का औचित्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किडनी की बीमारी से परेशान बीएड के छात्र ने दी जान, परिवार से कहता था- अब जीने का औचित्य नहीं
Mon, 13 Jul 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:42 PM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह बीएड का छात्र था। किडनी की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन
सुरजीत प्रजापति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में 30 वर्षीय बीएड छात्र सुरजीत प्रजापति ने रविवार रात अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी किडनी की बीमारी से परेशान था। परिजन ने बताया कि सुरजीत की किडनी 90 फीसदी खराब हो चुकी थी।
परिजनों ने सोमवार सुबह सुरजीत को फंदे पर लटका हुआ देखा। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माता-पिता का पहले ही हो चुका है निधन
मृतक के भाई विश्वजीत प्रजापति ने बताया कि सुरजीत अपनी बीमारी से काफी परेशान थे। वह अक्सर कहता था कि अब जीने का कोई औचित्य नहीं है। परिवार के सदस्य उसे समझाते रहते थे। सुरजीत की मां और पिता का निधन पहले ही हो चुका है। उसकी बहनें प्रज्ञा, प्रतिभा तथा भाई विश्वजीत का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।