{"_id":"6776d6a8731b58a0de0abe5d","slug":"awareness-through-bagh-express-to-prevent-human-wildlife-conflict-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128342-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बाघ एक्सप्रेस से जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बाघ एक्सप्रेस से जागरूकता
Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से सटे गांवों में मानव-वन्यजीव संषर्ष रोकने के लिए बाघ एक्सप्रेस के जरिये ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गांव दियोहना में वन अधिकारियों व विशेषज्ञों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे 72 गांव संवेदनशील हैं। यहां बाघ के हमले की घटनाएं हो चुकी है। टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से करीब डेढ़ माह पहले इन संवेदनशील गांवों में बाघ एक्सप्रेस के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह अस्तित्व जागरूकता अभियान शुरू किया था। मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित गांवों में बाघ एक्सप्रेस के माध्यम से फिल्म-शो, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को बाघ एक्सप्रेस दियोहना गांव पहुंची। इस दौरान टर्टल सर्वाइवल फाउंडेशन के हर्षित सिंह समेत वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को गन्ना की छिलाई के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर बाघ हमले से बचने के तौर-तरीकों के बारे में बताया। ग्रामीणों से कहा कि खेतों की ओर जाते समय समूह में जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान दियोरिया रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी एलएस दीक्षित, डिप्टी रेंजर दिनेश गिरी, वन दरोगा नवीन कुमार, रघुवीर सिंह रावत, टीएसए फाउंडेशन इंडिया के मनीष कछवाहा ने भी ग्रामीणों को जागरूक किया। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि यह अभियान लोगों को वन्यजीवों के साथ शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के महत्व को समझाने और उनके संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है।