Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girls made aware about road safety in Pilibhit

अपराजिता: पीलीभीत में छात्राओं को किया जागरूक, यात्रीकर अधिकारी ने बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Sat, 20 Sep 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 12:28 AM IST
सार

पीलीभीत में शुक्रवार को जीजीआईसी में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसममें यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। 

विज्ञापन
Girls made aware about road safety in Pilibhit
जीजीआईसी इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे। यह बात अपराजिता कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने छात्राओं से कही। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जीजीआईसी में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यात्रीकर अधिकारी बार्डिंस चतुर्वेदी ने किया। बार्डिस चतुर्वेदी ने कहा कि वाहन संचालन के समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने से ही लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। बोले, बाइक संचालन के समय हेलमेट और कार संचालन के समय सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही नाबालिग छात्राएं वाहन न चलाएं। वाहन संचालन के समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने से भी बचें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्राएं ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के बाद ही वाहन का संचालन करें। डीएल बनवाने की प्रक्रिया भी विभाग की ओर से आसान कर दी गई। अब आवेदक घर बैठे ही अपना ऑनलाइन लाइसेंस बनवा सकता है। पक्का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को वाहन चलाकर दिखाना होगा। इसके बाद उसका लाइसेंस बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार पढ़ना बेहद जरुरी, मिलती है नवीन जानकारी 
यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने कहा कि छात्राओं को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए। इससे उन्हें देश में होने वाली बड़ी गतिविधि व उनके जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही अखबार में महिला संबंधी जानकारी भी साझा की जाती है। इससे न केवल उन्हें अपनी जीने की सीख व तर्कशक्ति बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed