फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Authorities launched assembly Election Preparations

प्रशासन ने शुरू की विधानसभा  चुनाव की तैयारियां

Thu, 21 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 21 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची जारी कर दी गई है। इस पर आज सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते निर्वाचन विभाग ने इस बार 1426 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए हैं, जो गत चुनाव के 1400 बूथों से 26 अधिक हैं। बूथों का निर्धारण मतदाताओं की संख्या के आधार पर किया गया है, जिसमें एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 रखी गई है। ऐसे में किसी गांव में एक ही बूथ था और उसमें 1500 से अधिक मतदाता थे तो वहां दो बूथ कर दिए गए हैं, जबकि जिन गांव में एक अधिक मतदेय स्थल हैं तो उसमें मतदाताओं को दूसरे बूथ में समायोजित कर किया गया है। नए निर्धारण के अनुसार तैयार सूची की प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों में उपलब्ध हैं ताकि मतदाता एवं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता इनका अवलोकन कर सकें और इसमें किसी भी प्रकार का सुझाव अथवा आपत्ति दे सकें। सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए शुक्रवार (आज) तक का समय दिया गया है। इसके बाद इन सुझाव व आपत्तियां का निस्तारण किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed