फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Audiometrists are not deployed, patients are being referred to private centres

Pilibhit News: ऑडियोमैट्रिस्ट की तैनाती नहीं, निजी केंद्रों पर रेफर हो रहे मरीज

Thu, 05 Jun 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Audiometrists are not deployed, patients are being referred to private centres
पीलीभीत। जिला अस्पताल में लंबे समय के बाद भी ईएनटी (कान,नाक, गला) विभाग में ऑडियोमेट्रिस्ट (टेक्नीशियन) की तैनाती नहीं हो सकी है। कानोंं की जांच के लिए जिला अस्पताल आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईएनटी विभाग से रोजाना करीब 20 मरीजों को ऑडियोमेट्री जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर रेफर किया जा रहा है। जहां मरीजों से मनमाने रुपये वसूले जाते हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत का जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं न के बराबर ही हैं। मौसम के बदलाव के चलते जिला अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज ईएनटी (कान,नाक,गला) रोग से संबंधित आ रहे हैं। इसमें औसतन 20 मरीजों के उपचार के लिए ऑडियोमेट्री जांच की आवश्यकता पड़ती है। विभाग में ऑडियोमेट्री मशीन तो है, लेकिन ऑडियोमेट्रिस्ट की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन


कानों में काफी समय से दर्द था। पानी आने की समस्या थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल आना हुआ, लेकिन जांच के लिए निजी पैथालॉजी लैब जाने को कहा गया है।
- मोहम्मद हसन, बीसलपुर

ऑडियोमेट्रिस्ट की जांच को लेकर जल्द ही टेक्नीशियन की तैनाती होने की संभावना है।मरीजों को बेहतर से बेहतर जांच के सभी प्रयास किए जा रहे है।
डाॅ. अंकुर गुप्ता, विभागाध्यक्ष ईएनटी(नाक,कान,गला) जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed