फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Auction of ruined building cancelled, contractor's money will be confiscated

Pilibhit News: खंडहर भवन की नीलामी निरस्त, ठेकेदार की धनराशि होगी जब्त

Thu, 21 May 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Auction of ruined building cancelled, contractor's money will be confiscated
पूरनपुर। पुरानी तहसील के खंडहर भवन की नीलामी लेने वाले ठेकेदार ने कई नोटिस के बाद भी शेष धनराशि जमा नहीं की। साथ ही धनराशि जमा करने में असमर्थता जता दी। ऐसे में नीलामी को निरस्त कर दिया गया। ठेकेदार की जमा धनराशि सवा पांच लाख रुपये जब्त कर लिए गए। अब खंडहर भवन की नीलामी पांच जून को तहसील सभागार में होगी।
विज्ञापन



तहसील करीब पांच साल से नए भवन में चल रही है। पुराने खंडहर भवन की नीलामी अगस्त 2024 से पहले हुई थी। तब खंडहर भवन का मूल्यांकन 1.45 लाख में हुआ था। भवन को 2.11 लाख रुपये में नीलाम कर दिया गया था। कम मूल्यांकन और सांठगांठ से भवन नीलामी के आरोप लगे थे। शिकायत पर नीलामी को निरस्त कर दिया गया था। भवन नीलाम न होने और ध्वस्त न होने से हादसे की आशंका पर वकीलों ने कई बार प्रदर्शन किया। डीएम के निर्देश पर खंडहर भवन नीलामी को दोबारा मूल्यांकन कराया गया। तब खंडहर भवन का मूल्यांकन 12 लाख 60 हजार 268 रुपये हुआ था।
विज्ञापन

28 अगस्त 2025 को खंडहर भवन 21 लाख रुपये में नीलाम हुआ। नीलामी में 100 से अधिक बोलीदाताओं ने भाग लिया था। 21 लाख की सर्वाधिक बोली पर भवन का नीलाम हुआ था। नीलामी के दौरान ठेकेदार ने जमानत बोली लगाने के लिए 25 हजार रुपये और नीलामी छूटने पर चौथाई धनराशि में पांच लाख रुपये जमा किए। 10 अक्तूबर 2025 को नीलामी की स्वीकृत मिली। बाद में ठेकेदार ने नीलामी की शेष धनराशि जमा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार को शेष धनराशि जमा कराने के लिए कई नोटिस दिए गए। उसने शेष धनराशि जमा करने में असमर्थता जता दी। नीलामी निरस्त करने की संस्तुति डीएम से की गई। डीएम ने नीलामी निरस्त कर दी। ठेकेदार की जमा की गई धनराशि जब्त कर ली गई। तहसीलदार ने बताया कि अब दोबारा तहसील के खंडहर भवन का नीलामी पांच जून को तहसील सभागार में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed