{"_id":"6990d5ad08357dbe4e0824a2","slug":"attempted-rape-of-a-four-year-old-girl-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-153784-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घर में खेल रही बच्ची को वहां पहुंचा 14 वर्षीय किशोर ले गया और घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है।
एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी चार वर्षीय पुत्री 12 फरवरी को शाम करीब छह बजे घर में खेल रही थी। इस दौरान 14 वर्षीय किशोर वहां आ गया। आरोप है कि किशोर खेलने के बहाने उसकी पुत्री को ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। पुत्री के रोने की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी भागने लगा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को किशोर सदन में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। संवाद