{"_id":"5f4563848ebc3e61e46e59dc","slug":"attempt-to-suicide-pilibhit-news-bly4174793112","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने देवहा नदी में लगाई छलांग, तलाशने में जुटे पीएसी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने देवहा नदी में लगाई छलांग, तलाशने में जुटे पीएसी जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ब्रहमचारी घाट पर कुछ देर बैठने के बाद एक युवक ने अचानक देवहा नदी में छलांग लगा दी। भैंस नहलाने पहुंचे डेयरी कर्मचारियों के शोर मचाने पर तमाम लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। कई घंटे तक पीएसी जवानों ने मोटरबोट सेे तलाश की, मगर युवक का कुछ पता नहीं लग सका।
घटना मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। साइकिल सवार 20 वर्षीय एक युवक ब्रहमचारी घाट पर पहुंचा। पड़ोस से ही देवहा नदी गुजर रही है। काफी देर तक युवक चुपचाप बैठा रहा। कई डेयरियों के कर्मचारी जानवर नहलाने के लिए पहुंचे हुए थे। कुछ देर बाद युवक ने अचानक देवहा नदी में छलांग लगा दी। यह देख डेयरी के कर्मचारियों ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जानकारी जुटाई। देवहा में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र सुनील शर्मा के रूप में हुई। पुलिस से सूचना मिलने पर पीएसी के जवान भी आ गए। उन्होंने कई घंटे मोटरबोट से युवक को तलाशा, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने बताया कि युवक सुबह बिना बताए घर से चला गया था। कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। कोतवाल ने बताया कि युवक की देवहा नदी में काफी तलाश की गई, मगर अभी पता नहीं लग सका है।