{"_id":"675b3266794ebd260407ef14","slug":"attempt-to-kill-woman-over-dowry-demand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127158-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर महिला को जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर महिला को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया। 10 दिसंबर को पति ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और छोटे पुत्र के साथ उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी जैबुन्निशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच साल पूर्व उसकी शादी रामपुर के थाना मिलक के गांव धोसीपुरा निवासी मो. अजीम के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन पति और अन्य ससुराली खुश नहीं थे।
आरोप है कि पति मो. अजीम, देवर रफीक, महबूब, सास हसीना, चचिया ससुर नन्हे दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार नकद रुपये भी दिए, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
10 दिसंबर को आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। इसके बाद छोटे पुत्र के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।