{"_id":"673b2f4aa5695aa5250147d7","slug":"attempt-to-defraud-superintendent-of-rs-70000-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125794-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधीक्षक से 70 हजार रुपये ठगने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधीक्षक से 70 हजार रुपये ठगने की कोशिश
विज्ञापन
बीसलपुर। एक जालसाज ने जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक से 70 हजार रुपये ठगने की कोशिश की।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कार्यालय अधीक्षक पूनम गौर ने बताया कि उनके पास सोमवार को सुबह 10 बजे एक जालसाज का फोन आया। जालसाज ने स्वयं को पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका पुत्र पीयूष एक गंभीर आपराधिक मामले के सिलसिले में उनकी गिरफ्त में है। अगर उनके बताए बैंक खाता में एक घंटे के अंदर 70 हजार रुपये नहीं डाले तो उनके पुत्र को जेल भेज दिया जाएगा।
उस समय कार्यालय अधीक्षक के पास ही उनका पुत्र पीयूष मौजूद था, इसलिए कार्यालय अधीक्षक को समझते देर नहीं लगी कि फोन किसी जालसाज का है। कार्यालय अधीक्षक ने जालसाज को फोन पर काफी फटकारा और उसके विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तब उसने फोन काट दिया।
कार्यालय अधीक्षक ने जालसाज से हुई वार्ता को रिकाॅर्ड भी कर लिया। अभी फिलहाल कार्यालय अधीक्षक ने इस मामले की तहरीर पुलिस में नहीं दी है।
--