फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to defraud IAS officer's father

Pilibhit News: आईएएस अधिकारी के पिता से जालसाजी की कोशिश

Wed, 04 Sep 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to defraud IAS officer's father
बीसलपुर। मंगलवार को एक जालसाज ने पुलिस अधिकारी बनकर एक आईएएस अधिकारी के पिता से जालसाजी की कोशिश की।
विज्ञापन




भोला पटेल नगर निवासी बाबूराम गंगवार ने बताया कि उनका बेटा सूर्य प्रताप सिंह आईएएस अधिकारी है। जो वर्तमान में बिहार के रोहतास जिले की डेहरी ऑनसान तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
मंगलवार की शाम उनके पास एक जालसाज का फोन आया। उसने स्वयं को दिल्ली का पुलिस अधिकारी बताया। साथ ही यह भी कहा कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास में रहने वाला उनका करीबी रिश्तेदार उसकी गिरफ्त में है। उसने दिल्ली में युवती से छेड़खानी की है। युवती ने उसके खिलाफ उनके थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

जालसाज ने बाबूराम से कहा कि यदि वह उन्हें 30 हजार रुपये दे दे तो वह उनके रिश्तेदार को छोड़ देगा। जालसाज ने रुपये डालने के लिए बाबूराम को एक मोबाइल फोन नंबर भी दिया। रिश्तेदार का सटीक नाम बताए जाने पर बाबूराम ने जालसाज की बात सही मान ली और एक घंटे में 30 हजार रुपये भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बाबूराम ने सीओ प्रतीक दहिया के पास जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ ने बाबूराम से कहा कि मामला पूरी तरह जालसाजी का है। वह नंबर ब्लॉक कर दें। सीओ ने जांच करने के बाद यह भी बताया कि नंबर पाकिस्तान का है। सीओ ने बाबूराम के सामने उस नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed