{"_id":"6aa1b1078e199932190f006e","slug":"attempt-to-construct-a-religious-site-belonging-to-a-specific-community-on-village-common-land-four-accused-taken-into-custody-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168446-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्राम समाज की भूमि पर समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल निर्माण का प्रयास, चार आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्राम समाज की भूमि पर समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल निर्माण का प्रयास, चार आरोपी हिरासत में
Thu, 10 Sep 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ग्राम विक्रमपुर में विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ब राजस्व
- पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम, पिलर हटवाकर जमीन कराई समतल
- बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर गांव का मामला
फ़ोटो-29
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में ग्राम समाज की भूमि पर समुदाय विशेष के द्वारा अनाधिकृत तरीके से धार्मिक स्थल निर्माण के प्रयास का मामला सामने आने पर बुधवार को पुलिस-प्रशासनिक टीम सतर्क हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले में लेखपाल कृष्ण कुमार की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
बुधवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर के उत्तर-पूर्व दिशा में आबादी से बाहर ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा धार्मिक स्थल निर्माण के लिए नींव डालने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व विभाग को जानकारी दी। राजस्व टीम की जांच में भूमि ग्राम समाज की पाई गई। इसके बाद मौके पर चल रहा निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दूसरे समुदाय के लोगों ने निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर पिलर खड़े किए गए थे। यह भी आरोप लगाया कि भूमि पर कब्जा करने वाले लोग अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। राजस्व टीम की मौजूदगी में मजदूरों की मदद से पिलर हटवाकर भूमि को समतल करा दिया गया। निर्माण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में स्थानीय लेखपाल की तहरीर पर थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद गांव विक्रमपुर निवासी मो. फारूख, सोहरत मदार, शाकिर और इकबाल को हिरासत में लिया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।