फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to burn married woman if dowry demand is not met

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश

Sat, 04 May 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn married woman if dowry demand is not met
पीलीभीत। शादी के चार साल बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। सदर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी उजमा पुत्री नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी हसीब के साथ सितंबर 2021 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

एक मई को पति हसीब, सास छोटी, रईस, ससुर अय्यूब, देवर कासिफ, आसिफ, ननद सीमा, सना ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
0000
दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला, रिपोर्ट

पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती के पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधियाखुर्द निवासी नन्हे लाल ने पुलिस से कई गई शिकायत में कहा कि उसने पुत्री पुष्पा की शादी 27 फरवरी 2023 को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजफ्ता निवासी रवि कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग का विरोध करने पर कुछ महीने पहले उसे मारपीट कर जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने नन्हे लाल की ओर से पुष्पा के पति रवि कुमार, देवर विशाल, ससुर सत्यदेव, सास चचिया ससुर रामकुमार, सास माधुरी, ननद सुलेखा, बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed