{"_id":"65f5d596edb5d16d580df128","slug":"attempt-for-second-marriage-without-divorce-report-filed-against-young-man-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113520-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिना तलाक दिए दूसरी शादी की कोशिश, युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिना तलाक दिए दूसरी शादी की कोशिश, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव करमापुर के एक युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना लखीमपुर की एक युवती से विवाह की कोशिश की। जानकारी पर पहली पत्नी घर पहुंच गई और हंगामा किया। पहली पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गुलैंदा गोटिया निवासी चांदनी ने बताया कि उसका विवाह सात वर्ष पूर्व बीसलपुर के गांव करमापुर निवासी गुड्डू वर्मा से हुआ था l शादी में मुंह मांगा दहेज न मिलने से नाराज वर पक्ष के लोग चांदनी का उत्पीड़न करने लगे। ससुराल वालों ने एक फरवरी 2024 को चांदनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति गुड्डू ने लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव पिपरिया कप्तान की एक युवती से छह मार्च 2024 को विवाह करने का प्रयास किया।
जानकारी होने पर चांदनी मौके पर पहुंच गई और उसने हंगामा कर विवाह रुकवा दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने चांदनी के गले में साड़ी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चांदनी की तहरीर पर पति गुड्डू वर्मा, जमुना प्रसाद, सरला देवी, शीतल, गांव शिवपुरी नवदिया निवासी बादशाह व थाना घुंघचाई के गांव फत्तेपुर निवासी अलका और अनीश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।