{"_id":"623cb18a2a1bcc797577e783","slug":"attackers-shot-and-killed-woman-who-went-to-farm-with-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पति के साथ खेत पर गई महिला की हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पति के साथ खेत पर गई महिला की हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, एक गिरफ्तार
Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
सार
घटना को लेकर एसपी दिनेश कुमार का कहना है महिला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी कराने पर पता चला कि प्लॉटिंग को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। परिवार से पूरी जानकारी की गई है। घटना से संबंधित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में किसान की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव बरहा निवासी खूबचंद अपनी पत्नी के साथ शाम को चारा लेने खेत पर गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले चार-पांच नकाबपोश लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। खूबचंद ने भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है हत्या प्लॉटिंग को लेकर चल रहे विवाद में की गई है। हत्या के बाद गुस्साए लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए और दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो हमलावरों का सहयोगी बताया जा रहा है। एसपी ने पीड़ित परिवार के आरोप के बाद सुनगढ़ी के इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी और पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज अमरीश बाबू को निलंबित किया है।
विज्ञापन
शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र कें गांव बरहा निवासी खूबचंद का गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत है। घटना स्थल शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। किसान खूबचंद अपनी पत्नी के साथ शाम चार बजे पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। शाम करीब छह बजे चार-पांच लोग गन्ने के खेत अचानक निकल पड़े। खूबचंद ने बताया कि उन लोगों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की। एक गोली उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी को लगी। वह मौके पर गिर गईं। उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई थी। सभी हमलावर नकाबपोश थे लेकिन एक हमलावर को उन्होंने पहचान लिया है जिसके बारे में पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
खूबचंद के मुताबिक जिन लोगों ने पत्नी की हत्या की है। उनसे प्लॉटिंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह लोग पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, जिसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से भी की गई थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। उल्टे उन्हें ही धमकाया। एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार के आरोप को देखते हुए इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।