{"_id":"665db798e3e4fc52510e07ac","slug":"attacked-with-sharp-weapon-after-surrounding-due-to-old-enmity-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117341-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरानी रंजिश में घेरकर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरानी रंजिश में घेरकर धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
घुंघचाई। पुरानी रंजिश में ग्रामीण को धारदार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव विलंदपुर अशोक निवासी रविंद्र कुमार की गांव के ही रामभरोसे से पुरानी रंजिश चल रही है। उनका एक भाई पूरनपुर में रहता है। 30 मई को सुबह वह अपने पिता मिढ़ई लाल को पूरनपुर जाने के लिए कसगंजा चौराहे पर वाहन में बैठाने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में रामभरोसे, धर्मेंद्र, विजय पाल, शिवरतन ने एकराय होकर रास्ते में घेर कर गाली गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। जिस पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।