{"_id":"64cbf51fde9b0314810107f4","slug":"attack-on-vigilance-team-that-reached-for-checking-constable-injured-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2121-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम पर हमला, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम पर हमला, सिपाही घायल
Fri, 04 Aug 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बिजली चोरी के शक में चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम पर किसान ने अपने दो पुत्रों के साथ हमला कर दिया। टीम के सदस्यों ने वीडियो बनाना चाहा तो उनके मोबाइल छीनकर फेंक दिए। हमले में सिपाही दीपक घायल हो गया। टीम ने वहां से भागकर बमुश्किल जान बचाई। जेई सुखपाल सिंह ने घुंघचाई थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे की है। प्रवर्तन दल की टीम जेई सुखपाल सिंह के नेतृत्व में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांवों में चेकिंग के लिए गई थी। टीम में दरोगा मनदीप त्यागी, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल राहुल उपाध्याय, अंकुर चौधरी और दीपक शामिल थे। बिजली चोरी होने के शक में जांच के लिए जब टीम गांव नगरिया टांडा निवासी किसान सुखदेव सिंह उर्फ कोका के झाले पर पहुंची तो किसान विरोध करने लगा।
टीम ने सुखदेव सिंह से एलटी लाइन से झाले की छत से मीटर तक गई केबल को चेक कराने को कहा। आरोप है कि इस पर सुखदेव सिंह ने अपने पुत्र मलकीत और गुरजीत सिंह के साथ टीम के सदस्यों से गालीगलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। दो सिपाहियों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके मोबाइल छीनकर फेंक दिए। उनसे मारपीट की। इसमें सिपाही दीपक घायल हो गया। टीम ने वहां से भाग कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। टीम के साथ घुंघचाई थाने पहुंचे जेई सुखपाल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
एसओ घुंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि घायल सिपाही दीपक का मेडिकल कराया गया है। जेई सुखपाल सिंह की ओर से गांव नगरिया टांडा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ कोका, उसके पुत्र मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, मलकीत सिंह की पत्नी रमनदीप कौर ने टीम के सदस्यों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।