फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Atomic bomb killed The tribute to the people

परमाणु बम से मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 06 Aug 2015 10:32 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Atomic bomb killed The tribute to the people

लिटिल एंजिल्स स्कूल के हिरोशिमा व नागासाकी में परमाणु बम से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने शहर में पीस डे मनाया और पीस मार्च निकाला।

विज्ञापन

स्कूल में हुए कार्यक्रम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने सफेद कबूतरों व रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाया। प्रबंधक ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि शांति का मार्ग अपना कर सबकों जीता जा सकता है। हिंसा का मार्ग किसी के लिए अच्छा नहीं होता। उन्होंने बताया कि नोबल पुरस्कार विजेता यूसुफ मलाला जई व कैलाश सत्यार्थी ने लोगो की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए लाखों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने कहा कि क्रोध को नियंत्रित करके चारों ओर शांति फैलाए जिससे वातावरण में सबके प्रति सद्भावना हो। प्राची, श्रेया, अरुक्षिता, राशी, प्रगति, सुरभी, ईशा, मुस्कान, तानिया, क्रीति, आदि ने गीत प्रस्तुत किए। दीपक सक्सेना ने सम्राट अशोक का प्रभाव  नाटक का मंचन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गौहनिया चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, आदि पर पीस मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed