{"_id":"5914058b448627fbdf266adb82a6c1a9","slug":"atal-ji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचारक के रूप में कई बार आए थे अटल जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचारक के रूप में कई बार आए थे अटल जी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन 1970 में जनसंघ के दौर में तीन दिन तक अटल जी पीलीभीत में जनसंघ के तत्कालीन जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप मिश्र एडवोकेट (अब दिवंगत) के घर पर रुके थे। उन तीन दिनों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसंघ की मजबूती पर बल दिया था। स्वर्गीय शिवस्वरूप मिश्र के पुत्र एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने बताया कि वह खुद अपनी युवावस्था में अटल बिहारी वाजपेयी का सानिध्य पा चुके हैं। घर पर रुकने पर उन्होंने ही अटल जी को भोजन कराया था। वह रामा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता स्वर्गीय रामकुमार शर्मा के साथ उन्हें बरेली से लेकर आए थे और शाहजहांपुर तक छोड़ने गए थे। जनता पार्टी टूटने के बाद छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। सन 1981 के विधानसभा चुनावों में वीर सिंह शहर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी थे। अटल जी उनके पक्ष में जनसभा करने यहां आए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह बुधवार को काफी अस्वस्थ थे। भारत रत्न की खबर से वे भावुक हो गए। बोले, अटल जी का पीलीभीत जिले से सीधा जुड़ाव रहा। उन्होंने कहा कि उनका सहज व्यक्त्वि सभी के दिल दिमाग पर अब भी हावी है।
मझोला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक पंड़ित मदन मोहन मलवीय को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान डॉ. छारीलाल वर्मा, मदनगोपाल गर्ग, नवरत्न गोयल, दीपक भाटिया, अशोक गर्ग, दिलबाग सिंह, जगजीत सिंह, राजकुमार, राकेश जिंदल आदि मौजूद रहे।
भारत रत्न दिए जाने का स्वागत
अटल बिहारी वाजपेई और महामना मदनमोहन मालवीय को भारतरत्न दिए जाने की घोषणा का आरएसएस के जिला संचालक ओमप्रकाश, जिला प्रचारक चंदन, जिला प्रवक्ता दीपक अग्रवाल, भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने भी स्वागत किया है।