फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   At the meeting, officials with information to come

जानकारी के साथ बैठक में आएं अधिकारी

Thu, 06 Aug 2015 10:35 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। कई अधिकारियों से सही जानकारी न मिलने पर भविष्य में विभाग की पूरी जानकारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर बाद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। पहली बैठक में उन्होंने ने सभी अधिाकारियों से उनके विभागों से जानकारी ली। समग्र गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्थाई अध्यापक तैनात करने और छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग में तैनात आशाओं का मानदेय और जननी सुरक्षा योजना की धनराशि समय से खातों में भेजने के निर्देश सीएमओ को दिए। डीएम ने सीसी मार्ग, पशु टीकाकरण, नेडा, नि:शुल्क बोरिंग, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी सीडीओ/डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, पीडी आरबी भास्कर, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, कृषि उपनिदेशक एके सिंह, डीपीओ राजकपूर, डीपीआरओ वीपी सक्सेना, डीएफओ आदर्श कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed