फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam highway started being repaired before renovation

Pilibhit News: नवीनीकरण से पहले दुरुस्त किया जाने लगा असम हाईवे

Mon, 24 Jun 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Assam highway started being repaired before renovation
पीलीभीत असम हाईवे पर चल रहा कार्य।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत से खुटार तक नेशनल हाईवे का 42 करोड़ रुपये से नवीनीकरण किया जाएगा। इससे पहले हाईवे पर हुए गड्ढों और दरारों को ठीक करने का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर इस समय काफी गहरे गड्ढा हो गए हैं। वाहन चालकों को इनका सामना करना पड़ रहा है। समय-समय पर गड्ढों को भरने की कवायद तो की गई लेकिन फिर हालात जस के तस रहे। इसी क्रम में हाईवे के नवीनीकरण के लिए एनएचएआई की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से इसके लिए खुटार तक 42 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई लेकिन आचार संहिता के चलते काम आगे नहीं बढ़ पाया। अब आचार संहिता हटने के बाद हाईवे पर काम शुरू होने से पहले यहां पर गड्ढों और दरारों को भरने का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे हाईवे पर इसको लेकर गड्ढों को समतल किया जा रहा है। यह काम पीलीभीत से आरंभ किया गया है जो खुटार तक किया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद नवीनीकरण का काम शुरू होगा।

......
नवीनीकरण का काम आरंभ कराने से पहले हाईवे को ठीक करवाया जा रहा है। जहां पर दरार पड़ गई या फिर गड्ढा है उसे ठीक किया जा रहा है। बारिश से पहले इस कार्य को पूरा कराया जाएगा।
- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed