फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam Highway post demolished, overbridge construction will gain momentum

Pilibhit News: ध्वस्त की गई असम हाईवे चौकी, रफ्तार पकड़ेगा ओवरब्रिज निर्माण

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Assam Highway post demolished, overbridge construction will gain momentum
पीलीभीत। असम हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य में रोड़ा बन रही असम हाईवे चौकी को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया। चौकी को चौराहे के दूसरी ओर बने अस्थायी पिकेट में शिफ्ट किया गया है। वहीं, पुलिस चौकी हटने से अब ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

शहर के असम हाईवे चौराहे पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए 650 मीटर लंबाई का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। दिसंबर 2022 में आगरा की कार्यदायी संस्था ने इसका काम शुरू किया। लेकिन, लंबा समय बीतने बाद भी अभी 70 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका। इसके पीछे ओवरब्रिज के दायरे में कई बाधाएं आ रहीं थीं। इसमें असम हाईवे चौकी भी शामिल थी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से चौकी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए चौराहे के सामने ही अस्थायी पिकेट भी बनाया गया। एक माह पूर्व चौकी पर खड़े कंडम वाहनों को टाइगर तिराहे के पास ले जाकर शिफ्ट भी करवा दिया गया था, लेकिन चौकी शिफ्ट नहीं हो सकी थी। इससे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त पड़ा था। एक सप्ताह पूर्व अमर उजाला ने ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार में पुलिस चौकी बनी रोड़ा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित विभाग के अफसर गंभीर हुए। चौकी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज की गई। मंगलवार को चौकी को अस्थायी पिकेट में शिफ्ट करने के बाद पुरानी चौकी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। इससे लंबे समय से सुस्त पड़ी ओवरब्रिज निर्माण की गति के तेज होने की उम्मीद बढ़ गई है।
प्रोजेक्ट हेड तरुण बनर्जी ने बताया कि अस्थायी पिकेट में चौकी शिफ्ट हो गई है। इसके चलते ओवरब्रिज के दायरे में आ रही पुरानी चौकी को ध्वस्त करा दिया गया है। गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य की गति को तेज कराया जा रहा है।
000
बिजली खंभों की शिफ्टिंग कार्य भी तेज
ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार में बिजली के खंभे भी रोड़े बन थे। निर्माण के दायरे में आ रहे 21 खंभों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज की गई। इनमें से सात खंभों को शिफ्ट करा दिया गया। प्रोजेक्ट हेड ने बताया कि शेष खंभों को भी शिफ्ट कराया जा रहा है। दो दिन में खंभों को शिफ्ट करने का कार्य भी पूरा हो जाएगा।

0000
असम चौराहे से रोजाना गुजरते हैं 10 हजार से अधिक वाहन
शहर के असम चौराहे पर यातायात का दबाव भी अधिक रहता है। रोजाना 10 से अधिक छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। ओवरब्रिज निर्माण की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। धूल की समस्या भी रहती है। मलबा और निर्माण सामग्री की वजह से चौराहा काफी संकरा हो गया है। अब चौकी और खंभों के शिफ्ट होने से कार्य की रफ्तार तेज होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed