फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam Highway: Budget spent on patchwork, blaming rain for obstruction

असम हाईवे : पैचवर्क में खपा रहे बजट, बारिश को बता रहे रोड़ा

Fri, 26 Jul 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Assam Highway: Budget spent on patchwork, blaming rain for obstruction
हरदोई ब्रांच नहर पर नये पुल के लिए रखे जा रहे गर्डर।संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे पर गड्ढे हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एनएच की ओर से भी सिर्फ पैचवर्क कर बजट को खपाया जा रहा है। इसमें भी अब बारिश रोड़ा बन रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत से खुटार तक हाईवे पर काफी गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को निकलना दूभर हो रहा है। सबसे खराब स्थिति पीलीभीत से पूरनपुर के बीच है। इसमें भी सकरिया के पास हरदोई ब्रांच नहर पुल के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर दायरे में गड्ढे ही गड्ढे हैं। बीच-बीच में एनएच की ओर से गड्ढों को ठीक करा दिया जाता है। बारिश के बाद सड़क की हालत जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में एनएच की ओर से सड़क पर गड्ढों को भरने का काम करीब 20 दिन पहले शुरू किया गया था। काम की शुरुआत के बाद बारिश हो गई। ऐसे में काम बंद करा दिया गया। बारिश थमने के बाद फिर काम शुरू किया गया पर वह गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश रुकने पर अब फिर काम शुरू किया गया है। देखना है कि काम कब पूरा होता है। इधर गड्ढा न भर पाने से हाईवे के नवीनीकरण का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है।


--
मार्ग के नवीनीकरण के लिए जारी हो चुके हैं 42 करोड़ रुपये
पीलीभीत से खुटार तक 80 किलोमीटर लंबे असम हाईवे का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए आचार संहिता लागू होने से पहले ही बजट जारी कर दिया गया था। काम शुरू होने से पहले गड्ढे भरे जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलों के गर्डर को ठीक करवाया जा रहा है। पूरा काम होने के बाद नवीनीकरण किया जाएगा। बारिश के कारण दोनों कामों में विलंब हो रहा है।



--
रोजाना गुजरते हैं 20 से 25 हजार वाहन
असम हाईवे से ही लोग बरेली से लखनऊ और अन्य जनपदों के लिए लोग जाते है। इस हाईवे पर पूरनपुर से पीलीभीत के बीच रोजाना सौ से अधिक मैजिकों का संचालन होता है। असम हाईवे पर पीलीभीत से पूरनपुर के बीच बिठौरा, खाग, कैंच, गजरौला, जरा चौकी, सकरिया, गोमती गुरुद्वारा प्रमुख गांव पड़ते हैं। लोग इन गांवों से लगे अन्य गांवों के लिए भी जाते है। एक अनुमान के अनुसार रोजाना इस मार्ग से करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं।

--
फोटो 6
हरदोई ब्रांच नहर के नए पुल पर रखे जाने लगे गर्डर

असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बना पुल काफी पुराना हो चुका है। इस पुल से एक बार में एक ओर से ही वाहन पार हो पा रहे है। पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसको लेकर करीब डेढ़ साल पहले नए पुल की मंजूरी मिली थी। शासन ने इसके लिए 27.41 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस लागत से यहां पर 74.8 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इस पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग भी बनाया जा रहा है। पुल का ढांचा तैयार होने के बाद पिछले माह उड़ीसा से गर्डर आए थे। इन गर्डर को जोड़ने के बाद अब उन्हें रखने का काम शुरू किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर तक पुल तैयार हो जाएगा।


--
हाईवे का खुटार तक नवीनीकरण होना है। इससे पहले इसे ठीक कराया जा रहा है। बारिश के चलते काम थोड़ा सुस्त चल रहा है। अब तेजी के साथ इसे पूरा कराया जाएगा।
- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed