फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam branch canal bridge railing collapsed highway Hardoi

असम हाइवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल की रेलिंग ढही

Mon, 27 Jun 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 असम हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर पुल की दूसरी ओर की रेलिंग भी ढह गई। इससे पुल के दोनों ओर सुबह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिंचाई विभाग ने रेलिंग के स्थान पर मिट्टी की बोरियां लगवा दी हैं। जिसके बाद वाहनों का आवागमन किसी तरह से शुरू हो गया है, लेकिन जर्जर पुल से अगर भारी वाहनों का संचालन शीघ्र बंद नहीं किया गया तो यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। पीलीभीत पूरनपुर से दसवें किलोमीटर पर स्थित हरदोई ब्रांच नहर का पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। पुल की दक्षिणी रेलिंग करीब एक साल पहले ढह गई थी। पीडब्ल्यूडी ने ढही हुई रेलिंग की ओर से दीवार उठवा दी थी,  ताकि नहर में किसी वाहन के गिरने से बड़ा हादसा न हो। सड़क पर दीवार उठने से रास्ता सकरा हो गया था। जर्जर पुल को लेकर अमर उजाला ने पिछले माह हादसे को दे रहा दावत जर्जर पुल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेते। रात पुल की दूसरे ओर की रेलिंग का कुछ हिस्सा ढह कर नहर में गिर गया। पुल के उत्तरी हिस्सा धसा होने से पुल हादसे को दावत दे रहा है। पुल की दूसरी ओर से रेलिंग ढहने से सुबह पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से पुल पर लाल झंडिया लगा दी गईं। साथ ही सीमेंट के कट्टों में मिट्टी भरकर लगवाया गया है, लेकिन पुल से भारी वाहनों का संचालन बंद नहीं किया गया है। ऐसे में बड़े हादसे की आशंका अभी भी बनी हुई है। 
विज्ञापन


डूनीडाम पुल की स्थिति भी जर्जर
मझोला। ड्यूनीडाम पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण खतरा और बढ़ गया है। बरसात होने पर पुल के ऊपर पानी भर जाने से इसके गिरने की आशंका बढ़ती जा रही है। अगर पुल के ऊपर बने मार्ग के गड्ढ़ों को समय रहते नहीं भरा गया तो मझोला से अमरिया का संपर्क  टूट सकता है।
विज्ञापन


हरदोई ब्रांच के नहर पर बने पुल की रेलिंग गिरने की जानकारी मिली है। हेडवर्क्स से एहतियाती उपाय कराए गए हैं। साथ ही नेशनल हाइवे के अधिशासी अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द पुल को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed