फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   asking for dowry is like begging

भीख मांगने जैसा है दहेज मांगना

Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
asking for dowry is like begging
- जलसे में मौलानाओं ने की इस प्रथा का सामाजिक रूप से बहिष्कार करने की अपील
विज्ञापन

बीसलपुर। मुरादाबाद से आए हजरत मौलाना मुख्त्यार ने कहा कि शादी में दहेज मांगना भीख मांगने के बराबर है। इस प्रथा का सामाजिक रूप से बहिष्कार होना चाहिए।
मोहल्ला ग्यासपुर में चल रहे दो दिवसीय सालाना जलसा ए गौसिया के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि नेक बीवी घर में खुशहाली लाती है। दहेज से बरकत नहीं होती। संभल से आए मौलाना मुफ्ती आलम ने फरमाया कि कुरान की तामील पर अमल करोगे तो हर बुरे काम से बचे रहोगे। बरेली से आए हजरत फुरकान रजा ने कहा कि अपने मां-बाप की खिदमत करोगे तो जन्नत नसीब होगी।

संभल से ही आए सैय्यद मुफ्ती अहमद अली ने कहा कि कयामत के दिन इंसान के अच्छे अमाल काम आते हैं, जिससे उसको जन्नत मिलती है। बरेली से आए सायरे इस्लाम रिजवान राजा ने कलाम पेश किए। कार्यक्रम की शुरूआत हाफिज अहद ने कलाम पाक की तिलाबत से किया। सदारत कारी अजीम ने और संचालन मुन्नबर रजा ने किया। जलसे का समापन कारी लुकमान ने दुआओं के साथ किया। आयोजन समिति के अरसद हुसैन ने आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया। व्यवस्था में लल्ला भाई, हाफिज इरफान, मोहम्मद आरिफ, यामिन अहमद, अब्दुल रसीद आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed