{"_id":"6a11fa65bba7cad0ae075f78","slug":"as-the-water-level-in-the-canal-decreases-the-bridge-construction-speeds-up-and-the-work-of-demolishing-the-old-floor-begins-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-160260-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में पानी कम होते ही पुल निर्माण तेज, पुराना फर्श तोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में पानी कम होते ही पुल निर्माण तेज, पुराना फर्श तोड़ने का काम शुरू
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए तैयार की जा रही लोहा सामग्री। संवाद
- फोटो : 1
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में कलीनगर पुल और डगा पुल के नव निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। नहर में पानी कम होते ही सेतु निगम ने पुराने पुल के डाउनस्ट्रीम और अपस्ट्रीम हिस्से में मशीनों से फर्श तोड़ने का काम शुरू करा दिया है। सीमित समय के लिए नहर बंद होने के कारण विभाग जरूरी कार्यों को तेजी से पूरा कराने में जुटा है।
तहसील क्षेत्र में कलीनगर पुल और डगा पुल के निर्माण को लेकर सेतु निगम ने काम तेज कर दिया है। हालांकि नहर का पानी अभी पूरी तरह बंद नहीं हो पाया है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण एजेंसी ने मौके पर मशीनों और मजदूरों को लगाकर कार्य शुरू करा दिया है। सेतु निगम द्वारा पुराने पुल के डाउनस्ट्रीम और अपस्ट्रीम हिस्से में जेसीबी मशीनों की मदद से नहर के भीतरी तल पर बने मजबूत फर्श को तोड़ा जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए नहर को प्रथम चरण में केवल 10 दिनों के लिए बंद किया गया है। ऐसे में विभाग समय का पूरा उपयोग करने में जुटा हुआ है।
अधिकारियों के निर्देशन में मजदूर तेजी से लोहे की सरियों का जाल तैयार करने में लगे हैं। इसके साथ ही मिट्टी से भरे बोरों को तैयार कराया जा रहा है। एसडीओ आशीष निरवल ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर जरूरी निर्माण कार्य पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद