{"_id":"6744db4ec63476b6230846f4","slug":"as-the-cold-increased-with-the-fog-the-number-of-asthma-and-heart-patients-started-increasing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126155-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी... तो बढ़ने लगे दमे और हृदय के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी... तो बढ़ने लगे दमे और हृदय के रोगी
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइन।संवाद
पीलीभीत। कोहरे की दस्तक के साथ ही जिला अस्पताल में हृदय और दमा के रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को सावधानी की सलाह दे रहे हैं।
रोजाना करीब 30-40 ऐसे मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे है। चिकित्सकों का मानना है कि मौसमी परिवर्तन में रक्त गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में हृदय को पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। नसों में खिंचाव होने की वजह से सीने में दर्द उठता है। ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कोहरे के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है जो दमा के मरीजों को परेशान करती है।
सीएमएस व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि इमरजेंसी व जिला अस्पताल की ओपीडी में दमा व हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में ऑक्सीजन से लेकर ब्रीथ एनालाइजर तक हैं, जिन्हें जरूरत के लिहाज से मरीजों के उपचार में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
ये बरतें सावधानी
- फुल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।
- नाक में धूल न जाए इसके लिए बचाव करें।
- रोजाना घर में योगाभ्यास अवश्य करें।
-घर में इन्हेलर रखें।
- दमा रोगी ताजे फलों के साथ हरी सब्जियां, दाल अवश्य लें।