{"_id":"66a56558d3c9956c080af974","slug":"as-soon-as-the-patients-left-the-rooms-of-the-medical-college-were-filled-with-drinks-orders-for-investigation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120079-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मरीजों के जाते ही मेडिकल कॉलेज के कमरों में छलके जाम, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मरीजों के जाते ही मेडिकल कॉलेज के कमरों में छलके जाम, जांच के निर्देश
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के जाते ही कुछ कर्मियों ने कमरों में ही जाम छलकाना शुरू कर दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो मामले का संज्ञान लेकर प्रधानाचार्य ने सीएमएस को जांच के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में दिन में 1:30 बजे के बाद नए पर्चा बनाने का काम बंद कर दिया जाता है। इसके चलते अधिकतर कमरों में मरीजों की संख्या कम हो जाती है तो कई खाली हो जाते है। तीन दिन पहले ऐसे ही दिन में 1:30 बजे के बाद मेडिकल काॅलेज में मरीजों के न होने पर कुछ कर्मियों ने कमरों में ही शराब पीना शुरू कर दिया।
ऐसा महज एक कमरे में नहीं बल्कि तीन कमरों में हुआ। इसकी वीडियो भी वायरल हुआ। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों में खलबली मच गई। मामला संज्ञान में आने पर कॉलेज के ही कुछ अन्य लोगों ने कमरों में शराब पीने वालों को टोका तो उनको भी वीडियो बनने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सीएमएस को कमेटी गठित कर जांच करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।