फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ARTO reached the testing center, waterlogging was found on the track

Pilibhit News: जांच केंद्र पहुंचे एआरटीओ, ट्रैक पर मिला जलभराव

Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
ARTO reached the testing center, waterlogging was found on the track
अमर उजाला में प्रका​​शित खबर
पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग इंस्टीट्यूट सेंटर का निरीक्षण किया। जांच में ट्रैक पर जलभराव मिलने पर नाराजगी जताई। समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में हो रहे खेल पर बुधवार के अंक में कागजों पर टेस्ट, फोन से तय होता है ड्राइविंग लाइसेंस का परिणाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही एआरटीओ हरकत में आए। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को जांच केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय टेस्टिंग ट्रैक पर कई जगह जलभराव मिला। उन्होंने जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर के प्रबंधक को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ड्राइविंग टेस्ट के लिए आने वाले आवेदकों के बैठने, महिला आवेदक के साथ आने वाले अभिभावक को केंद्र में साथ उपस्थित रहने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, आवेदकों की समस्या के लिए पूछताछ काउंटर बनाने आदि के निर्देश दिए। केंद्र प्रबंधक को ड्राइविंग टेस्ट में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। एआरटीओ ने संभागीय निरीक्षक वैभव सोती को टेस्ट के दौरान स्वयं मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर विभागीय कर्मचारियों को लगाकर कार्रवाई को पूरा कराएं। एआरटीओ ने कुछ आवेदकों के अपने सामने टेस्ट लिए।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed