फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrest with fake currency

लापता आढ़ती और उसका दोस्त 1.20 लाख के नकली नोटों के साथ दिल्ली में पकड़े गए

Wed, 02 Sep 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Arrest with fake currency
पीलीभीत। रहस्यमय हालात में लापता आढ़ती और उसका दोस्त 1.20 लाख के नकली नोटों के साथ दिल्ली के आनंद विहार इलाके में पकड़े गए। उनके पास से बरामद नकली नोट 100 रुपये के थे। दोनों को साथ लेकर दिल्ली पुलिस जहानाबाद पहुंची और कई जगह छापे मारे। दिनभर गुपचुप तरीके से की गई कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस लौट गई। कुछ देर जहानाबाद थाने में दोनों के आपराधिक इतिहास को लेकर भी छानबीन चली।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी आढ़ती मोहम्मद अजीम और गांव का ही रहने वाला उसका दोस्त अकील अहमद रविवार सुबह घर से गल्ला खरीदने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को आढ़ती की बाइक और चप्पल अमरिया-बहेड़ी मार्ग पर नहर के पास मिल गई थी। परिवार वालों से सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। दोनों के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली की निकल रही थी। पुलिस इसे लेकर कुछ समझ पाती, इससे पहले ही मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम दोनों को लेकर पीलीभीत पहुंची। जहानाबाद थाना पहुंचकर बताया कि दोनों को रविवार रात आनंद विहार रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1.20 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। इसकी आनंद विहार थाने में एफआईआर भी दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला। फिर कस्बा जहानाबाद, परेवा वैश्य समेत कई स्थानों पर दबिश दी। देर शाम दिल्ली पुलिस आरोपियों को साथ लेकर चली गई। इधर, मीडिया से दिल्ली पुलिस दूरी बनाए रही। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जहानाबाद विजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दोनों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इसी की छानबीन के सिलसिले में यहां आई थी। आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी करने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को साथ ले गई है। कुछ ज्यादा नहीं बताया है, आगे की कार्रवाई भी उन्हीं के स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed