फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Approval granted for widening the Bhikhampur-Pasgawan-Mirpur Hempura road.

Pilibhit News: भीकमपुर-पसगवां-मीरपुर हेमपुरा मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

Thu, 20 Aug 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for widening the Bhikhampur-Pasgawan-Mirpur Hempura road.
पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। भीकमपुर-पसगवां-मीरपुर हेमपुरा-गौहनियां अन्य जिला मार्ग के एक बड़े हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने परियोजना के लिए 15 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति लागत निर्धारित की है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि स्वीकृत लागत में सड़क निर्माण के साथ पांच वर्ष तक के अनुरक्षण की धनराशि भी शामिल है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी विवरण के अनुसार भीकमपुर-पसगवां-मीरपुर हेमपुरा-गौहनियां मार्ग के चैनेज 8.500 से 18.300 किमी तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस तरह कुल 9.80 किलोमीटर लंबाई में सड़क को बेहतर किया जाएगा। मौजूदा मार्ग की स्थिति में सुधार के साथ सड़क की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा, जिससे वाहनों के आवागमन को अधिक सुगम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के लिए शासन ने 15 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति लागत तय की है। इसमें सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के अलावा निर्माण के बाद पांच वर्ष तक सड़क के अनुरक्षण की लागत भी शामिल है। इससे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की देखरेख और आवश्यक मरम्मत निर्धारित अवधि तक कराई जा सकेगी।
--
किसानों और ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ
इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन जुड़ा हुआ है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के बाद ग्रामीणों को बीसलपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों और जिला मुख्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय कारोबार और ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

--
निर्माण खंड-1 के जिम्मे परियोजना
शासन के अभिलेखों में यह परियोजना निर्माण खंड-1 से संबंधित दर्ज है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन ने बताया कि परियोजना को लेकर आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed