फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Apply till 10 for utter pradesh gaurav

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए दस तक करें आवेदन, मिलेगा ग्यारह लाख का पुरस्कार

Wed, 08 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Apply till 10 for utter pradesh gaurav
पीलीभीत। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विधाओं और कार्य क्षेत्रों तथा संस्कृति, विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले लोगों को यूपी सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके तहत ग्यारह लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आवेदक दस दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

गौरव सम्मान के लिए शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत/ ललिक कलाएं/नाट्य विधाएं/फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण दिव्यांग कल्याण, कृषि उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि व अन्य क्षेत्र शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल होंगे। यूपी सरकार की तरफ से इनको पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। उसने विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त की हो। देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो व राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव इसमें पात्र नहीं होंगे। आवेदक निदेशक संस्कृति निदेशालय को अपना आवेदन भेजे। निदेशक, संस्कृति निदेशालय परीक्षण के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव भेजे जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन होगा। गौरव सम्मान के तहत चयनित/पुरस्कृत कलाकार/महानुभावों को 11 लाख रुपये धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रवस्त्र/ स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। दस दिसंबर तक आवेदन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed