फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Applications for national and qualifying exams up to 20th

Pilibhit News: राष्ट्रीय और एवं योग्यता परीक्षा के आवेदन 20 तक

Sun, 08 Sep 2024 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Applications for national and qualifying exams up to 20th
पीलीभीत। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि शासन ने आगे बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। त्रुटियों में संशोधन 21 से 23 सितंबर तक होगा। बीएसए ने इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि शासन की ओर से पहले पांच सितंबर तय करने के साथ त्रुटियों में संशोधन की तिथि छह से आठ सितंबर तय की थी।अब शासन ने इसकी तिथि को बढ़ा दिया है। नए आदेश के तहत परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन में आवेदकों की ओर से हुई त्रुटियों में संशोधन की तिथि 21 से 23 सितंबर तक निर्धारित की गई। परीक्षा 10 नवंबर को जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने नए आदेश की सभी बीईओ को प्रचार प्रसार के निर्देश दिए है। कहा गया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed