फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Appearance of Tanakpur Highway changed due to Prime Minister's meeting

Pilibhit News: प्रधानमंत्री की सभा के चलते बदली टनकपुर हाईवे की सूरत

Mon, 08 Apr 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Appearance of Tanakpur Highway changed due to Prime Minister's meeting
पीलीभीत। ड्रमंड इंटर कॉलेज में नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री की होने वाली सभा के चलते टनकपुर हाईवे की सूरत ही बदल गई है। वर्षों से झूलते बिजली के तारों को सही करने के लिए नए खंभे लगाए गए हैं। पेड़ों की टहनियों को छांट दिया गया है तो स्टेडियम मार्ग के फुटपाथ का अतिक्रमण भी रातोंरात हटा दिया गया है। यह बदला हुआ नजारा स्टेडियम मार्ग से मोमीनगंज तक देखा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का हेलीकाॅप्टर नौ अप्रैल को मोमीनगंज में उतरेगा। वहां से प्रधानमंत्री कार से सभास्थल ड्रमंड इंटर कॉलेज तक जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तीन दिन से तैयारियों में जुटा है। सभा प्रस्तावित होने से ही प्रशासन ने टनकपुर हाईवे और स्टेडियम मार्ग से लेकर मोमीनगंज तक सूरत बदलने में लगा है।
विज्ञापन

स्टेडियम मार्ग पर जो काम नगर पालिका अभियान चलाकर नहीं करा सकी। वह अब रातों-रात कर दिया गया है। इस मार्ग के फुटपाथ पर सजी दुकानों को हटाकर पूरा क्षेत्र साफ कर दिया गया है। नाले की सफाई भी करा दी गई है। यही नहीं गौहनिया चौराहे से मोमीनगंज तक हाईवे किनारे सड़क के ऊपर लटकती पेड़ों की टहनियों को भी काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हाईवे की चौड़ाई भी दिखाई देनी लगी है। पेड़ों की टहनियां काटने के साथ ही बिजली विभाग को लटकते तारों का भी ख्याल आया है। कई साल से झूल रहे तारों को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed