{"_id":"64dd15ce0438ccb4fb0e3ae4","slug":"anwarali-shahs-urs-begins-with-qurankhwani-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2735-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कुरानख्वानी के साथ अनवरअली शाह के उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कुरानख्वानी के साथ अनवरअली शाह के उर्स का आगाज
Thu, 17 Aug 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सूफ़ी संत हजरत सैयद अनवर अली शाह का उर्स-ए-पाक मंगलवार को कुरानख्वानी के साथ शुरू हुआ। उर्स चार दिनों तक चलेगा।
शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित खानकाह चिश्तिया साबरिया के सज्जादानशीन डॉ. बिलाल हसन खां चिश्ती साबरी ने बताया कि सूफी सैयद हजरत अनवर अली साहब का उर्स-ए-मुबारक 15 अगस्त (मंगल) को फजर की नमाज के बाद क़ुरान ख्वानी के साथ शुरू हुआ। मंगलवार को ही इशा की नमाज़ के बाद मिलाद शरीफ सम्पन्न हुई।
बुधवार सुबह चादरपोशी की गई। रात 10 बजे कव्वाली का महफिल सजी। बृहस्पतिवार को असर की नमाज के बाद समय 5:30 बजे कुल शरीफ, शाम सात बजे दस्तारबंदी और रात 10 बजे कव्वाली की महफिल सजेगी। 18 अगस्त को सुबह दस बजे गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।