{"_id":"667eabeec0415351af0d114d","slug":"anti-corruption-team-arrested-lekhpal-for-taking-bribe-in-pilibhit-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, पैमाइश के नाम पर किसान से मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, पैमाइश के नाम पर किसान से मांगी थी रकम
Fri, 28 Jun 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:01 PM IST
सार
एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात लेखपाल सौरभ गंगवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने पैमाइश के नाम पर किसान से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) की टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात लेखपाल सौरभ गंगवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखपाल पट्टे की जमीन की पैमाइश के नाम पर किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
सदर तहसील के गांव कोहना निवासी रामलखन कश्यप ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने के एवज में सदर तहसील में तैनात लेखपाल सौरभ गंगवार ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी थी। अफसरों का आदेश मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने टीम के साथ लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
सदर तहसील के निकट आयुर्वेदिक कॉलेज तिराहा के निकट स्थित पान भंडार की दुकान पर लेखपाल किसान से रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान टीम ने वहां पहुंचकर लेखपाल को रंगेहाथों पकड़ लिया। ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन