फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Answer sought from center in-charge and ETM in-charge, excise inspector is also investigating

Pilibhit News: केंद्र प्रभारी और ईटीएम प्रभारी से जवाब मांगा, आबकारी निरीक्षक भी कर रहे जांच

Mon, 19 Feb 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from center in-charge and ETM in-charge, excise inspector is also investigating
- परिवहन निगम के टिकट के कागज पर शराब की दुकान के बिल निकालने का मामला
विज्ञापन

पीलीभीत। परिवहन निगम के टिकट के कागज पर शराब की दुकान का बिल निकालने के मामले में परिवहन निगम और आबकारी विभाग हरकत में आया है। एआरएम ने केंद्र प्रभारी और ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, जिला आबकारी अधिकारी ने क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी है। विभाग ने कार्रवाई की बात कही है।
शहर के नौगवां चौराहे की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर ई-पॉश मशीन से बिल दिया जाता है। ग्राहक ऑनलाइन भुगतान कर शराब की खरीद कर सकता है। शनिवार की शाम एक युवक ने इस दुकान से शराब खरीदी। ऑनलाइन भुगतान के बाद जो बिल मिला उसे देखकर युवक हैरत में पड़ गया।
विज्ञापन

दुकान की ई-पॉश मशीन से निकले बिल के कागज पर परिवहन निगम का लोगो बना हुआ था। साथ ही बिल पर परिवहन निगम की टैगलाइन- परिवहन निगम आपका अपना साथी। सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, दुर्घटना से देर भली और टोल फ्री नंबर भी लिखा था। शराब की दुकान का यह बिल चर्चा में आया तो अमर उजाला ने बिल की फोटो सहित खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवहन निगम और आबकारी विभाग हरकत में आए। एआरएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच अकाउंटेंट को दी गई है। केंद्र प्रभारी और ईटीएम प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। पता किया जा रहा है कि टिकट के कागज का रोल शराब की दुकान तक कैसे पहुंचा। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
-
आबकारी निरीक्षक कर रहे मामले की जांच
जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। आबकारी निरीक्षक को जांच के लिए दुकान पर भेजा गया है। दुकानदार के बयान लिए जाएंगे। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
सेल्समैन को टिकट रोल देने वाला कंडक्टर होगा निलंबित

बरेली। पीलीभीत में शराब की दुकान में परिवहन निगम के टिकट रोल पर बिल निकालने के मामले में आरएम दीपक चौधरी ने एआरएम पीलीभीत को जांच सौंपी है। अगर कोई कंडक्टर इसमें संलिप्त पाया गया तो उसे निलंबित किया जाएगा।

बता दें कि पीलीभीत में नौगांव पकड़िया चौराहे से ही रोडवेज की बसें जाती हैं। यह चौराहा मिनी बस स्टैंड के नाम से जाना जाता है। यहां चालक व परिचालकों का जमावड़ा लगा रहता है। पास में ही शराब की दुकान है। आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचालक ने ही रोल शराब सेल्समैन को दिया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed