{"_id":"671d509a3bd0a6069f03b031","slug":"anshudas-and-nisha-won-the-400-meter-race-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124656-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 400 मीटर दौड़ में अंशुदास और निशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 400 मीटर दौड़ में अंशुदास और निशा ने मारी बाजी
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल टाहपौटा में खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बडी में प्रतिभाग करते बच्चे।स्रोत:शिक्षक
पीलीभीत। जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 400 मीटर दौड़ में अंशुदास और निशा अव्वल रहे। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टाह पौटा जोन की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा के खेल मैदान पर शनिवार को हुईं। पांच न्याय पंचायतों के करीब दो सौ बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया। सभी व्यवस्थाएं खेल प्रभारी अजय कुमार ने संभाली।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रामपुरिया के शुभमंडल प्रथम, बलदेवपुर के नितिन पाल द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रमपुरिया के शुभ मंडल प्रथम और नितिन पाल द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की दौड़ में बलदेवपुर की सोनाक्षी प्रथम, खरगपुर की माही द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में बलदेवपुर की सोनाली प्रथम रहीं तो 400 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग की दौड़ में खरगपुर की निशा प्रथम, बलदेवपुर की नंदिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिठौरा के रोहित प्रथम, हरिकृष्णापुर के सुमित द्वितीय, 200 मीटर बालक वर्ग में बिलगवां के विकास प्रथम तो यहीं के वंशराज दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में अंकित एंड पार्टी प्रथम रही। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सजना एंड पार्टी प्रथम रही।
जूनियर स्तर की बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बिठौरा के रोहित प्रथम, दहगला के राहुल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिठौरा की विद्या प्रथम, वेहरी की पायल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में बिलगवा की प्रिया प्रथम, दहगला की मनु द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं । निर्णायक समिति में अजय कुमार,आदित्य गंगवार, नमिता गंगवार, संजीव कुमार, ज्ञान सिंह, अनामिका, भारत सिंह, शादाब शामिल रहे। इस मौके पर पीटीआई राजीव कुमार, राम गोपाल वर्मा, जितेंद्र कुमार, बाबूराम गंगवार , अश्विनी गंगवार, खूब करन शर्मा आदि मौजूद रहे ।