फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another woman succumbs to her injuries in Rasiya Khanpur, taking the death toll to eight.

Pilibhit News: रसिया खानपुर में एक और महिला ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या हुई आठ

Fri, 10 Oct 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 10 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Another woman succumbs to her injuries in Rasiya Khanpur, taking the death toll to eight.
बीसलपुर। गांव रसिया खानपुर में बुखार से लोगों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम ले रहा। बृहस्पतिवार सुबह एक और महिला की मौत हो गई। बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसमें एक नवजात भी शामिल है।
विज्ञापन

गांव में पिछले 15 दिनों से बुखार का प्रकोप है। दो अक्तूबर को गांव के चार लोगों की मौत होना सामने आई थी। 200 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। बीसलपुर और बरेली के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को तीन अन्य लोगों की मौत होने के बाद गांव में हड़कंंप मच गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ और अन्य अफसर गांव पहुंचे। एलाइजा जांच में छह मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार सुबह बुखार पीड़ित एक अन्य महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अहमुद्दीन चिश्ती उर्फ गामा ने बताया कि उनकी पत्नी परवीन बेगम (45) एक सप्ताह पूर्व बुखार की चपेट में आई थीं। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद जब कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने पत्नी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मौत की जांच कर रही है। गांव में दो टीमें शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की जा चुकी है जान
सकीना (20), रेहान (22), पुती बेगम (60) की मौत मंगलवार को हुई। वहीं दो अक्तूबर को इजरातुल्ला (65), तसर्रुम (18), सुनीता (45) और 20 दिन के नवजात की मौत होना सामने आया था।

रसिया खानपुर में दो स्थायी सफाई कर्मचारियों की हो तैनाती
बीसलपुर। पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी हरीश भारती ने जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती को पत्र भेजकर गांव रसिया खानपुर में दो स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करवाने की संस्तुति की है। बताया कि यह गांव काफी बड़ा है। काफी समय से एक भी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं है। हालांकि पंचायत विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के क्रम में ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों के सफाई कर्मचारियों को यहां पर अस्थायी रूप से लगा रखा है। संवाद


डॉ. आलमगीर बने नए प्रभारी चिकित्साधिकारी
बीसलपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने जिला मुख्यालय पर तैनात डॉ. आलमगीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर का नया प्रभारी चिकित्साधिकारी नियुक्त किया है। रसिया खानपुर में लगातार हो रही मौतों के बाद डॉ. लेखराज गंगवार हटाए जाने से यह पद रिक्त हो गया था। सीएमओ ने बताया कि डॉ. आलमगीर शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed