बीसलपुर। जल विहार शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नगर मेंं वार्षिक जल विहार शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
बड़ा स्थल मंदिर से शुरू हुई यात्रा मेंं शामिल ठेलों पर बड़ा स्थल मंदिर और छुटन्नी बाबा मंदिर के सिंहासनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया और सिंहासनों की पूजा-अर्चना की। पुलिस की सुरक्षा में निकाली गई यात्रा मोहल्ला दुबे में अमृत सरोवर के पास पहुंची। अमृत सरोवर में शोभायात्रा में शामिल सिंहासनों को तैराया गया। उसके बाद सिंहासनों को पुन: ठेलों पर रख दिया गया। उसके बाद पुन: बड़ा स्थल मंदिर में आकर यात्रा समाप्त हो गई। यात्रा में साथ समिति के बाबूराम शर्मा, अश्वनी मिश्रा, मिंटू शर्मा, लालाराम, सोनपाल, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद