फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Animals grazing in the field, where students play

रामा इंटर कालेज के मैदान में छुट्टा पशुओं का हो रहा विचरण, कहां खेलें विद्यार्थी

Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Animals grazing in the field, where students play
पीलीभीत। सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कॉलेज के मैदान में छुट्टा पशु विचरण करते रहते हैं। कॉलेज के छात्रों के लिए खेलने के लिए स्थान नहीं है। यदि विद्यार्थी इन पशुओं के बीच खेलते हैं तो हादसे का खतरा है। विद्यालय के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामा इंटर कॉलेज शहर के बीचोबीच है। कभी यह सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज रहा है। अब भी एक हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हैं। विद्यालय की प्रबंध समिति में शहर के जिम्मेदार लोगों का प्रतिनिधित्व है। इसके बावजूद खेल का मैदान का इस हालत में होना चिंता का विषय है। प्रधानाचार्य और शिक्षकों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि मैदान बड़ा है। बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताएं हो सकती हैं लेकिन मुख्य द्वार से पशु घुस आते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का कहना था कि पशुओं को रोकने के लिए चौकीदार नहीं है। क्या ऐसे ही रहेगा? उन्होंने कहा कि इस सत्र में चौकीदार की व्यवस्था करेंगे ताकि पशु अंदर न आ सकें। खेल के मैदान को श्रमदान से बेहतर बनाए जाने के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमेटी बनाकर श्रमदान की शुरुआत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed