फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Animal shelter cameras found closed, fodder arrangements incomplete

Pilibhit News: बंद मिले पशु आश्रय गृह के कैमरे, चारे की व्यवस्था मिली अधूरी

Thu, 19 Feb 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Animal shelter cameras found closed, fodder arrangements incomplete
चुर्रा सकतपुर। गांव सायर के पशु आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण त्यागी को कई कमियां मिलीं। सीसी कैमरे बंद और चारे की व्यवस्थाएं भी आधी-अधूरी मिलीं। सीवीओ ने रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी है।
विज्ञापन

बुधवार को सीवीओ को निरीक्षण में सायर के पशु आश्रय स्थल में दो कैमरे बंद मिले। उन्होंने फोन पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार को दोनों कैमरे चालू कराने को कहा। तार फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त मिली। दाना, हरे चारे और भूसे की कमी मिली। उन्होंने केयरटेकर को इन अव्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया। चारा खाने के लिए पशुओं के लिए कटे हुए ड्रम नहीं थे। अभिलेखों का निरीक्षण करने पर पता चला कि पहली दिसंबर 2025 से अब तक छह पशुओं की मौत हो चुकी है। मौके पर 125 पशु पाए गए। सीवीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed