फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aniket of Shahjahanpur and Nandini of Pilibhit won the 100 meter race

Pilibhit News: 100 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर के अनिकेत, पीलीभीत की नंदनी ने मारी बाजी

Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aniket of Shahjahanpur and Nandini of Pilibhit won the 100 meter race
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दौड़ में प्रतिभाग करते
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। पहले दिन 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शाहजहांपुर के अनिकेत और बालिका वर्ग में पीलीभीत की नंदनी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में बरेली के नितेश प्रथम, शाहजहांपुर के फैसल द्वितीय, बरेली के सुखपाल तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद और अन्य खेल भी कराए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम संजय कुमार सिंह, सीडीओ केके सिंह, एडी बेसिक अजीत कुमार, बीएसए अमित कुमार सिंह, बदायूं के बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने बच्चों की सलामी ली। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत के बच्चे कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट में चल रहे थे।
विज्ञापन

कई स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। निर्णायक समिति में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नरेंद्र मौर्य, आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, अर्जुन गंगवार, सर्वेश गंगवार, फैजान अली, केके सिंह, विभा मिश्रा, प्रखर मिश्रा, सुरेंद्र गंगवार शामिल रहे। संचालन दुर्गेश कुमार, डॉ. अंजू सिंह व वैभव जैसवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर और पीलीभीत के बच्चों का दबदबा
प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर के अनिकेत प्रथम, बदायूं के अजय द्वितीय, पीलीभीत के केशव राना तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर स्तर पर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीलीभीत की नंदनी प्रथम, बदायूं की मुस्कान द्वितीय, बरेली की निकिता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में पीलीभीत की पायल प्रथम, बरेली की अजरा द्वितीय, बदायूं की लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर की मीनाक्षी प्रथम, बदायूं की स्वाति द्वितीय, बदायूं की मधु तृतीय स्थान पर रही।

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दौड़ में प्रतिभाग करते

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दौड़ में प्रतिभाग करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed