फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Angry farmers blocked the road due to beating of their colleague, many vehicles were damaged in stone pelting

Pilibhit News: साथी की पिटाई से नाराज किसानों ने लगाया जाम, पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त

Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the road due to beating of their colleague, many vehicles were damaged in stone pelting
बीसलपुर (पीलीभीत)। ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में साथी की पिटाई से नाराज किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल गेट के पास गन्ना लदे वाहनों को मार्ग पर खड़ा कर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित किसान पुलिस से ही भिड़ गए। पथराव कर दिया। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर प्रदर्शनकारी किसानों को खदेड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा गौटिया निवासी भजनलाल शनिवार देर शाम किसान सहकारी चीनी मिल के गेट स्थित क्रय केंद्र पर गन्ना तुलवाने गए थे। मिल गेट पर पहले से गन्ना भरे वाहनों की कतार थी। इसपर भजनलाल ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं सामने स्थित एक प्रतिष्ठान के सामने खड़ी कर दी। इस पर प्रतिष्ठान के मालिक ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रतिष्ठान मालिक के इशारे पर उसके चार साथियों ने भजनलाल की पिटाई कर दी और आरोपी भाग गए। प्रतिष्ठान बंद कर मालिक भी चला गया। अपने साथी की पिटाई होने से नाराज होकर गन्ना तुलवाने आए किसानों ने गन्ना भरे वाहनों को चीनी मिल के सामने खड़ा कर जाम लगाने के साथ पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ डॉ. प्रतीक दहिया मौके पर पहुंचे। स्थिति को देख आसपास के थानों से पुलिस बुलाई गई। प्रदर्शनकारी किसानों को खदेड़ने के बाद देर रात स्थिति सामान्य हुई। एहतियातन यहां फोर्स को तैनात किया गया है।

सैकड़ों वाहन फंसे
जाम के कारण पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर रोड और बिलसंडा रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। मौके पर फोर्स तैनात है। मारपीट और पथराव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed