{"_id":"67e1ada07a2a4ee57302f986","slug":"angry-employment-servants-created-a-ruckus-due-to-non-payment-of-their-honorarium-and-scuffled-with-the-computer-operator-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132944-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मानदेय न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मानदेय न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर से धक्का-मुक्की
Tue, 25 Mar 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा कार्यालय पर कम्प्यूटर ऑपरेटर और रोजगार सेवकों में होती झड़प।संवाद
बिलसंडा। मानदेय न मिलने से नाराज बिलसंडा ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में जमकर हंगामा किया। कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाने को लेकर संबंधित से धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। मामले की जांच के लिए बीडीओ ने कमेटी गठित की है।
बिलसंडा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवक सोमवार को पहले क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा से मिले और मानदेय दिलाने की मांग की। कहा कि 11 माह का मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से मानदेय की समस्या दूर करने के लिए कहा।
यहां से रोजगार सेवक बिलसंडा ब्लॉक पहुंच गए। पिछले सत्र के चार और इस सत्र के सात माह का मानदेय देने के लिए मनरेगा कक्ष के कंप्यूटर ऑपरेटर से कहा। ऑपरेटर ने जब चार माह का मानदेय ही सिस्टम में अपडेट करने के लिए कहा तो वह भड़क गए।
विज्ञापन
इस दौरान रोजगार सेवकों की कंप्यूटर ऑपरेटर से धक्का-मुक्की भी हुई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। अन्य कक्ष के कर्मचारी भी मौके पर जुट गए। कंप्यूटर ऑपरेटर का आरोप है कि रोजगार सेवकों ने उसे डोंगल नहीं लगाने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर रोजगार सेवकों को शांत कराया।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। कंप्यूटर ऑपरेटर ने रोजगार सेवकों पर भी आरोप लगाए हैं। तीन सदस्यीय टीम को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अमित शुक्ला, बीडीओ