फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Angry at weighing wood on a weighing scale, he was beaten and his head was broken with a brick

Pilibhit News: कांटे पर लकड़ी तौलने से नाराज होकर पीटा, ईंट से फोड़ा सिर

Mon, 09 Dec 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Angry at weighing wood on a weighing scale, he was beaten and his head was broken with a brick
पीलीभीत। कांटे पर लकड़ी तौलने से नाराज होकर पड़ोस के ही चार लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। विरोध करने पर ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने पीटा। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकुसवान निवासी अमीर अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच दिसंबर को वह लकड़ी तौलने के लिए पड़ोस के रहने वाले शोएब के कांटे पर गया था। किसी बात को लेकर शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने भाई शारिक को बुला लिया।
विज्ञापन

परिजनों की मदद से आरोपियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि ईंट से भी उसके शरीर पर प्रहार किए। इससे वह घायल हो गया। जान से मारने की नीयत से सिर पर भी कई प्रहार किए। शोर-शराबा होने पर पीड़ित की पत्नी व पुत्र ने मौके पर पहुंचकर बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शोएब, शारिक, सोनी व सोनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed