{"_id":"66e5f0ea98c7f7ca83091cf7","slug":"anger-over-sale-of-fake-pesticides-and-fertilizers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122455-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री पर रोष
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।संवाद
पूरनपुर। भाकियू की पंचायत में गांवों में खराब बिजली आपूर्ति, नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत में अभियान चलाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
तहसील परिसर में हुई पंचायत में कहा गया कि बारिश और तेज हवा से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। शारदा की बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब हो गई। छुट्टा पशु खेतों में घुसकर फसलों को खा रहे है। समस्याओं से किसान परेशान है। जिनका शीघ्र निराकरण कराया जाए।
पंचायत में इसके अलावा गांवों में खराब बिजली आपूर्ति, नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री पर नाराजगी व्यक्त की गई। पंचायत में अभियान चलाकर नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
पंचायत में पर्याप्त धान खरीद केंद्र की व्यवस्था की मांग की गई। ताकि किसानों की धान की फसल का वाजिब मूल्य बिक्री कर मिल सके। बैठक मेंं जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता बादाम सिंह ने और संचालन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। पंचायत में सर्वेश शुक्ला, रंगीले खां, घासीराम, गंगा सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।